MEDIA
ईस्ट जोन मुक्केबाजी में सनबीम स्कूल भगवानपुर का बेहतरीन प्रदर्शन

वाराणसी। प्रतापगढ़ के न्यू एंजल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई सीबीएसई क्लस्टर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर ने तीन स्वर्ण, चार रजत व चार कांस्य पदक सहित 11 पदकै जीतकर वाराणसी को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 16 से 19 अगस्त तक संपन्न हुए। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, व बिहार के 72 स्कूलों के 400 बालक-बालिका मुक्केबाजों ने भाग लिया। अनिकेत जायसवाल, अंशिका कुमारी, जाह्नवी मिश्रा ने स्वर्ण पदक व प्रियांशु सिंह, अमन यादव, अद्विका, अनीश कुमार सिंह ने रजत पदक तथा प्रिया, मोहित सिंह, शाश्वत उपाध्याय, पुनीत पांडे ने कांस्य पदकं जीता। स्वर्ण एवं रजत विजेता हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होनी वाली सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो 10 से 15 सितंबर तक होगी। खिलाड़ियों की सफलता पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेरणा शर्मा, स्कूल समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक ने बच्चों को बधाई दी है। टीम मैनेजर माधुरी मिश्रा रही। यह जानकारी सनबीम स्कूल भगवानपुर के वरिष्ठ खेल अध्यापक शशि प्रकाश सिंह ने दी है।



