MEDIA
सनबीम लहरतारा को मिली फिट इंडिया स्पोर्ट्स क्वीज की ट्रॉफी

वाराणसी (एसएनबी)। शाम्यत मिश्रा और आदित्य जायसवाल की टीम ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्र स्तर पर फिट इंडिया क्विज के फाइनल राउंड में किया। लम्बी चयन प्रक्रिया के बाद देश के 702 शहरों के 16702 से भी अधिक विद्यालयों के 61981 छात्र छात्राओं ने विजेता बनने की दावेदारी की, जिसमें बनारस के सनचीम स्कूल लहरतारा के शाम्पत मिश्रा और आदित्य जायसवाल ने अपने मेधा और हुनर के बदौलत जीत हासिल की। विजेता ट्राफी के साथ 25 लाख रूपये की प्रथम पुरस्कार राशि के साथ 1.25-1.25 लाख का व्यक्तिगत चेक प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय स्तर की जीत से टीम ने अपने स्कूल एवं जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। प्रतिष्ठित फिट इंडिया 25 लाख का मिला प्रथम पुरस्कार, शाश्वत व आदित्य को मिला व्यक्तिगत 1.25-1.25 लाख का चेक SUNBEA LA बाएं आदित्य आयसवाल एवं वाहिने शाधात मिश्रा स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा किया गया। विख्यात क्विज मास्टर नमन जैन ने बहु प्रतिष्ठित फिट इंडिया क्वीज का संचालन बतौर क्वीज मास्टर किया। बताते चले कि सनबीम लहरतारा की जोड़ी ने 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश में अजाल स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में 2023-24 उत्तर प्रदेश में अध्यल स्थान प्राप्त कर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर के फाइनल राउंड में चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। इस सफलता पर सनचीग शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक एवं उपाध्यक्ष भारती मधोक ने विद्यार्थियों को मेधा की सराहना करते हुए कहा AM कि सनबीम लहरतारा प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा के साथ साथ को करिकुलर एक्टिविटीज में भी नाम रौशन कर रहा है। समूह को निर्देशिका अमृता वर्मन ने यह जानकारी देते हुए दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।




